पश्चिम बंगाल की 10 फेमस डिशेज जो बढ़ा देंगी आपकी भूख

अनुषा मिश्रा 08-10-2022 06:17 PM My India

पश्चिम बंगाल कई चीजों के लिए मशहूर है। गंगा यहां बंगाल की खाड़ी में मिलती है, यहां की दार्जीलिंग की चाय पूरी दुनिया पीती है, सुंदरबन की न जाने कितनी कहानियां पढ़कर हम बड़े हुए हैं, अंग्रेजों ने ईस्ट इंडिया कम्पनी यहीं बनाई और न जाने क्या-क्या। इन सबके साथ एक और चीज़ है जिसके लिए पश्चिम बंगाल पूरी दुनिया में मशहूर है और वह है यहां का लजीज़ खाना। मुंह में पानी लाने वाले रसगुल्ले, चोमचोम, और रसमलाई, सुपर स्वादिष्ट सोर्शे इलिश, चिंगरी माचेर मलाई करी और भी बहुत कुछ। हम आपको बता रहे हैं वेस्ट बंगाल के 10 ऐसी ही डिशेस के बारे में जो आपकी भूख को बढ़ा देंगी। 


1 . आलू पोटोल पोस्टो

grasshopper yatra Image

बंगालियों को खसखस ​​बहुत पसंद है। और हो भी क्यों न? ये खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा जो देता है। बंगाली खसखस को पोस्तो कहते हैं और इसका इस्तेमाल कई डिशेज में करते हैं। इनमें से ही एक है - आलू पोतोल पोस्तो। यह आलू और परवल के साथ पोस्तो यानी खसखस मिलाकर बनाया जाता है। इसमें लाल और हरी मिर्च, कभी-कभी नारियल की प्यूरी के साथ कुछ मसाले भी मिलाए जाते हैं। यह क्लासिक बंगाली व्यंजनों और पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध भोजन में से एक है। 


2. इलिश माछेर झोल

बंगाल की सबसे पसंदीदा मछलियों में से एक, हिल्सा या इलिश फिश करी एक ऐसी चीज है जिसे आपको एक बार तो ज़रूर ट्राई करना चाहिए। कलौंजी और मिर्च के साथ तैयार की गई तीखी महक वाली करी आपको जरूर पसंद आएगी। 


3. शुक्तो

अगर आपको लगता है कि बंगाली सिर्फ मछली ही खाते हैं तो आप गलत हैं। बंगाली अपनी सब्जियां भी बनाना जानते हैं और वह भी बेहतरीन तरीके से। उनमें से एक है शुक्तो। आमतौर पर इसे खाने के पहले स्टार्टर के रूप में परोसा जाता है। शुक्तो कई सब्जियों जैसे बैंगन, करेला, कुरकुरे ड्रमस्टिक्स और बोरी (बंगाली विशेषता है ये भी) आदि को मिक्स करके बनता है। इसमें पिसे हुए मसाले और दूध को मिलाकर गाढ़ी करी बनाई जाती है। 


4. संदेश

grasshopper yatra Image

पश्चिम बंगाल की सबसे लोकप्रिय मिठाई संदेश दूध को गाढ़ा करके, उसका खोया बनाकर बनती है। यह मिठाई बहुत ज़्यादा मीठी नहीं होती है। तो अगर आप ज़्यादा मीठे के शौकीन नहीं हैं, तब भी आपको यह बहुत पसंद आएगी। इस बेहतरीन पश्चिम बंगाली मिठाई को जरूर आजमाना चाहिए। 


5. तंगरा माछेर झोल

आपको शायद पता ही हो कि बंगाल में खारे के साथ-साथ मीटगे पानी की मछलियां भी खाने में इस्तेमाल की जाती हैं। बंगाली हर तरह की मछलियों का इस्तेमाल खाने में करना ट्राई करते हैं। तंगरा मछली मूल रूप से कैटफ़िश है जो इस क्षेत्र में मीठे पानी के निकायों में पाई जाती है। मछली को ताज़े पिसे हुए मसालों से बनाया जाता है। इसकी करी पतली होती है। यह पेट के हल्की होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होती है। 


6. अलूर दोम

grasshopper yatra Image

अगर आपको लगता गया कि सिर्फ कश्मीरी दम आलू और बनारसी दम आलू ही बेस्ट होते हैं तो ऐसा नहीं है। बंगाली भी अपनी तरह के दम आलू बनाना जानते हैं। हालांकि आलू से बनी इस डिश को बनाने के कई तरीके हैं, लेकिन आम बंगाली घरों में यह अभी भी हिट है। अगर घर में और कुछ नहीं है, तो आलू हमेशा काम में आता है। अलूर दोम को कई अलग-अलग मसालों के साथ बनाया जाता है। यह आमतौर पर एक अन्य बंगाली व्यंजन लूची के साथ खाया जाता है। 


7. लूची

बंगाल में कोई उत्सव हो और लूची क बिना पूरा हो जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह कुछ कुछ पूड़ी की तरह ही होती है लेकिन इसे आटे के बजाय मैदा से तैयार किया जाता है। कुरकुरी लूची बंगाली परिवार में होने वाले सभी महत्वपूर्ण छोटे और बड़े समारोहों के में ज़रूर बनती है। 


8. मोचर घोंटो

मोचर घोंटो केले के फूल, नारियल और आलू से बनाया जाता है जिसे जीरा और तेज पत्ते के साथ पकाया जाता है। यह मुंह में पानी लाने वाला व्यंजन मिठास और मसाले से भरा हुआ है जो इसे बाकी खाने से अलग और कमाल का बनाता है। यह पूरी तरह से वेजेटेरियन होता है। अगर आप नॉन वेज नहीं खाते तो एक बार ये ज़रूर ट्राई करियेगा।


9. कोशा मंगशो 

grasshopper yatra Image

कुछ गाढ़ी करी के साथ मटन की यह डिश मसाले और स्वाद से भरपूर है। यह मटन से बनाया जाता है, इसमें लौंग, दालचीनी, प्याज और लहसुन जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। यह बेहतरीन रेसिपी सुगंध और स्वाद दोनों में कमाल है। आपकी भूख तो इसकी महक से ही बढ़ जाएगी। 


10. मिष्टी दोई

मिष्टी दोई एक मीठा दही है जिसे रात के खाने के बाद परोसा जाता है। इसका इस्तेमाल मिठाई की तरह होता है। हालांकि अब पूरे देश के लोग इसे पसंद करते हैं और ये हर जगह मिल भी जाता है, लेकिन शुरू में यह सिर्फ बंगाल में ही मिलता था। अगर आपको मीठा पसंद है तो इसे ज़रूर आजमाएं।


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

चलिए हमारे साथ उत्तराखंड के देसी ज़ायके के सफर पर

कहीं बिना चावल के खाना पूरा नहीं होता तो कहीं रोटी के बिना किसी का पेट नहीं भरता।

सफर में स्ट्रीट फूड को छोड़कर खाएं ये हेल्दी स्नैक्स

न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने आपकी यात्रा को अच्छा बनाने के लिए कुछ स्नैक्स के बारे में अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है।

लेटेस्ट पोस्ट

भारत का सबसे पहला नेशनल पार्क कौन सा है? क्या है इसके बनने की कहानी?

अगर आपको जंगल और जानवर पसंद हैं, तो ये जगह आपके लिए जन्नत है।

हिमाचल का 5000 साल पुराना त्योहार रौलान, जहां सचमुच आती हैं परियां

यह त्योहार आस्था, एकता और इंसान-देवता के रिश्ते की मिसाल है।

अमेरिका में H-1B वीजा खत्म होगा? क्या कहता है सांसद का नया बिल?

इसमें विदेशी डॉक्टरों और नर्सों के लिए सीमित छूट है, लेकिन वो भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।

भारत का नया पासपोर्ट सिस्टम: अब सब कुछ डिजिटल, आसान और सुरक्षित

इसका मतलब है कि अब पासपोर्ट बनवाना तेज, आसान और ज्यादा सुरक्षित हो गया है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।