इंडोनेशिया देगा 5 साल का डिजिटल वीजा, स्टेकेशन करने वालों का होगा फायदा

अनुषा मिश्रा 16-06-2022 03:19 PM News
कोरोना के आने के बाद से कई कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को वरीयता दे रही हैं। अभी तक लोग वेकेशन में ही कहीं घूमने जाते थे, लेकिन अब एक नया टर्म स्टेकेशन भी चल रहा है। यानि जिन लोगों को वर्क फ्रॉम होम मिला है, वे अब किसी एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाकर महीनों रुक रहे हैं और इसे नाम दे रहे हैं स्टेकेशन। कई देशों के यात्रा और पर्यटन विभाग भी यात्रियों को रिमोट-वर्क-फ्रॉम-होम यानी स्टेकेशन देकर अपने यहां आने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इन्हीं में अब इंडोनेशिया का भी नाम जुड़ गया है जो लोगों को पांच साल के वीजा के साथ डिजिटल वर्क की सुविधा दे रहा है।

इंडोनेशिया अब घर से काम करने वाले लोगों के लिए एक नया वीजा कार्यक्रम शुरू कर रहा है। जिससे आप बाली में लंबे समय तक रह सकते हैं और घूमने के साथ-साथ काम का भी मजा ले सकते हैं। ये देश जल्द ही पांच साल के लिए डिजिटल वीजा शुरू करने जा रहा है। यहां सरकार ने क्वारंटीन रूल तो हटा ही दिया है, इसके लिए यात्रा से जुड़े जो प्रतिबन्ध थे, वे भी हटा लिए गए हैं। अब जब कई दिग्गज कंपनियां वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे ही रही हैं तो इंडोनेशिया का ये नया डिजिटल वीजा प्रोग्राम स्टेकेशन करने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

इस नए वीजा प्रोग्राम पर इंडोनेशियाई पर्यटन मंत्री सैंडियागा ऊनो का कहना है कि खेल आयोजन, पांच साल का वीजा कार्यक्रम और इकोलॉजिकल टूरिज्म घर से काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया जा रहा है। इनसे लगभग 3.6 मिलियन (लगभग 36 लाख) अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को यहां वापस लाने में मदद मिलेगी। "इससे इंडोनेशियाई लोगों के लिए 10 लाख (10 लाख) से अधिक नौकरियां शुरू करने में मदद मिलनी चाहिए,"। सरकार ने कहा इंडोनेशिया को छोड़कर किसी अन्य देश से अगर आप कमा रहे हैं, तो आपको यहां किसी भी तरह के टैक्स के भुगतान से छूट दी जाएगी। ये कदम लोगों को काफी आकर्षित करेगा।


आपके पसंद की अन्य पोस्ट

जल्द शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के इंतजाम पूरे

एक दिन में सिर्फ 500 श्रद्धालुओं को ही दी जाएगी भगवान शिव के दर्शन की अनुमति।

अब फ्लाइट टिकट की कीमतों की टेंशन नहीं! 'फेयर से फुरसत' योजना बनेगी सहारा

इसका मकसद मिडिल क्लास और छोटे शहरों के लोगों के लिए हवाई यात्रा को सस्ता और आसान बनाना है।

लेटेस्ट पोस्ट

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

इस हफ्ते आपके सफर पर असर डाल सकती है बारिश IMD ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया, आपके लिए ये बातें जानना है ज़रूरी

मौसम विभाग (IMD) ने 1 से 7 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।