अब दो घंटे में कर सकेंगे पृथ्वी के किसी भी कोने का सफर !

टीम ग्रासहॉपर 26-07-2023 07:19 PM News

हम जब भी एक देश से दूसरे किसी कॉन्टिनेंट के देश जाने के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहला ख्याल यही आता है कि जाने में ही काफी समय लग जाएगा। भारत से अमेरिका के कुछ हिस्सों की फ्लाइट में 24 घंटे से भी ज़्यादा का समय लग जाता है। ऐसे में अगर कोई आपसे कहे कि आप केवल 2 घंटे में पृथ्वी के किसी भी कोने की यात्रा कर सकेंगे तो आपका क्या रिएक्शन होगा? अविश्वसनीय, यही कहेंगे न? खैर, नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन, नासा, सबऑर्बिटल उड़ानें लॉन्च करने की योजना बना रहा है जो आपको 2 घंटे में पृथ्वी पर कहीं भी ले जाने में सक्षम होंगी। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, नासा ने एक्स-59 अंतरिक्ष यान का के बारे में बताया जिसकी अधिकतम गति लगभग 1,500 किमी प्रति घंटा है। यह X-59 'सन ऑफ कॉनकॉर्ड लॉन्च करने की योजना बना रहा है जिसकी रफ्तार पहले वाले से ज़्यादा होगी।

लगभग 100 फीट लंबा होगा X-59

इस नए लॉन्च का दावा है कि न्यूयॉर्क से लंदन तक यात्रा का समय लगभग 3 घंटे और 30 मिनट कम हो जाएगा। ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) द्वारा प्रकाशित हालिया शोध के मुताबिक, लंदन से सिडनी की उड़ान, जिसमें फिलहाल 22 घंटे लगते हैं, को घटाकर केवल दो घंटे किया जा सकता है। एक्स-59 ‘क़्वाइट सुपरसोनिक टेक्नोलॉजी’ (quiet supersonic technology) को रिप्रेजेंट करता है। 

grasshopper yatra Image

सबऑर्बिटल उड़ानें जेफ बेजोस के ब्लू ओरिजिन और रिचर्ड ब्रैनसन के वर्जिन गैलेक्टिक जेट प्रोग्राम द्वारा उपयोग किए गए रॉकेटों की तरह हैं। 3500 मील यानी 5632 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ने का दावा करने वाली ये उड़ानें काफी समय बचा सकती हैं। इसके अलावा, जैसा कि नासा ने कहा है, जब कोई विमान ध्वनि की गति को पार कर जाता है, तो शॉकवेव उत्पन्न होती हैं और विमान से दूर फैल जाती हैं। आमतौर पर, ये शॉकवेव्स आपस में जुड़ जाती हैं, जिससे डिसरप्टिव ध्वनि तरंगें उत्पन्न होती हैं, जिन्हें विमान के उड़ान पथ के दोनों ओर मीलों तक सुना जा सकता है। हालांकि, X-59 को विशेष रूप से इन शॉकवेव्स को मर्ज होने से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप आमतौर पर अन्य सुपरसोनिक विमानों द्वारा उत्पादित तेज़ ध्वनि बूम के बजाय अधिक धीमी गति से ध्वनि उत्पन्न होती है। 

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगल सीटेड X-59 लगभग 100 फीट लंबा होगा, इसके पंखों का फैलाव सिर्फ 29।5 फीट और ऊंचाई 14 फीट होगी, उदाहरण के लिए, न्यूयॉर्क से लंदन की यात्रा कितने समय में पूरी की जा सकती है? एक घंटे से कम में। 

आपके पसंद की अन्य पोस्ट

जल्द शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा के इंतजाम पूरे

एक दिन में सिर्फ 500 श्रद्धालुओं को ही दी जाएगी भगवान शिव के दर्शन की अनुमति।

घूमने की कर लीजिए तैयारी, मध्य प्रदेश में खुल गए हैं सभी नेशनल पार्क्स

मध्य प्रदेश में एक जून से सभी नेशनल पार्क एक महीने के लिए खुल गए हैं।

लेटेस्ट पोस्ट

दुर्गा पूजा 2026 में बड़े बदलाव! महाअष्टमी को शराब पूरी तरह बैन, विसर्जन में डीजे म्यूजिक पर भी रोक

सरकार का मकसद है कि पूजा पारंपरिक, शांत और व्यवस्थित तरीके से मनाई जाए।

वाराणसी का वो अनोखा होटल जहां लोग मरने के लिए चेक-इन करते हैं, लेकिन सिर्फ 15 दिन रुक सकते हैं, वजह हैरान कर देगी!

वाराणसी में एक ऐसा अनोखा होटल है, जहां लोग घूमने-फिरने नहीं, बल्कि मरने के लिए आते हैं।

त्रियुंड ट्रेक पर नया नियम: कचरा वापस लाओ, वरना ₹500 जमा डूब जाएगा

अब ट्रेकर्स को ट्रेक शुरू करने से पहले ₹500 का रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।

इस हफ्ते आपके सफर पर असर डाल सकती है बारिश IMD ने इन इलाकों में अलर्ट जारी किया, आपके लिए ये बातें जानना है ज़रूरी

मौसम विभाग (IMD) ने 1 से 7 सितंबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

पॉपुलर पोस्ट

पुष्कर: उत्सवों को उत्साह से मनाती भगवान ब्रह्मा की ये नगरी

अरावली की पहाड़ियों से तीन ओर से घिरे राजस्थान के ह्रदय पुष्कर में एक अलग ही रंग का हिंदुस्तान बसता है। एक ऐसा हिंदुस्तान जिसे सैलानी सिर्फ देखने नहीं बल्कि उसे महसूस करने, जीने और इसकी आध्यात्मिकता में डूब जाने के लिए आते हैं।

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए महाराष्ट्र है बेस्ट

प्लानिंग इस बार महाराष्ट्र के टाइगर रिजर्व्स को एक्सप्लोर करने की और एडवेंचर के साथ खूबसूरती को निहारने की।

भूटान घूमने का बना रहे हैं प्लान? रॉयल हाइलैंड फेस्टिवल कर रहा है इंतज़ार

भूटान गासा में रॉयल हाईलैंड फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें

हमारा देश इतना बड़ा है कि यहां हर महीने आपको घूमने के लिए कई सुंदर जगहें मिल जाएंगी।